25 अगस्त तक के लिए आरोपी विकास बराला और आशीष न्यायिक हिरासत में

Summary :

NULL

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले के आरोपी विकास बराला और आशीष को 25 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनपर आईएएस अफसर की बेटी वर्णिका कुंडू को अगवा करने के प्रयास के आरोप में हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के आरोपी बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को बुधवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

दोनों पर अपहरण की कोशिश का मामला दर्ज है। पूछताछ में विकास बराला ने कबूल किया है कि वो पीड़िता की कार का पीछा कर रहा था। चंडीगढ़ पुलिस ने पूछताछ के बाद विकास और उसके दोस्त आशीष को गिरफ्तार गिरफ्तार किया था। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 356/511 लगाई थी।

दोनों गैरजमानती धाराएं हैं। बता दें कि इससे पहले महिला की शिकायत पर दोनों शनिवार को गिरफ्तार किए गए थे लेकिन उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। दरअसल तब दोनों पर भादसं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत जमानती धाराएं लगाई गई थीं। देशभर में इस घटना पर जबर्दस्त आक्रोश सामने आया है।

Desk Team