कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गो पर सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल तक ले जाने के लिए अब तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसके लिए सांसद निधि से 9 लाख रुपए की राशि प्रशासन की मुहैया करवाई और प्रशासन ने इस राशि से तमाम सुविधाओं से लैस 2 एंबुलेंस खरीदी हैं। सांसद राजकुमार सैनी ने मंगलवार को लघु सचिवालय के प्रांगण में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घायलों की मदद करने वाली 2 एंबुलेंस को झंडी देकर रवाना किया।
इससे पहले पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह, नगराधीश कंवर सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सांसद राजकुमार सैनी का स्वागत किया और सांसद ने अपने हाथों से एम्बुलेंस के चालकों को चाबियां सुपूर्द की तथा झंडी देकर दोनों एम्बुलेंस को रवाना किया। इसके उपरांत सांसद राजकुमार सैनी ने उपायुक्त कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज मनुष्य का जीवन बेशकीमती है। इस जीवन को प्रदेश और देश की प्रगति पर लगना जरुरी है। आज प्रगति और रफ्तार की दौड़ में लोग बेपरवाह हो चुके हैं, इस बेपरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
(रामपाल शर्मा)


Download Android App
Download iOS App



