PM मोदी की 7 अपीलों का हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने किया समर्थन, कसा राहुल गांधी पर तंज, ‘वे हर्ट क्यों हो गए हैं.’

Summary :

Anil Vij fresh Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना से देशवासियों को लेकर 7 अपीलें की थीं. इन 7 अपीलों में अगले एक साल तक सोना न खरीदने से लेकर तेल के कम इस्तेमाल पर जोर दिया था. उन्होंने ऐसा ईरान युद्ध से पड़ रहे प्रभाव के चलते कहा. अब इस पर प्रधानमंत्री के बयान को समर्थन देते हुए हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि 30 प्रतिशत तेल हार्मुज को पार करके भारत आता है, इस लड़ाई में हम नही हैं लेकिन इसका प्रभाव ना पड़े इसलिए अपील की गई हैं. कसा राहुल गांधी पर तंज अनिल विज…

Anil Vij fresh Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना से देशवासियों को लेकर 7 अपीलें की थीं. इन 7 अपीलों में अगले एक साल तक सोना न खरीदने से लेकर तेल के कम इस्तेमाल पर जोर दिया था. उन्होंने ऐसा ईरान युद्ध से पड़ रहे प्रभाव के चलते कहा.

अब इस पर प्रधानमंत्री के बयान को समर्थन देते हुए हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि 30 प्रतिशत तेल हार्मुज को पार करके भारत आता है, इस लड़ाई में हम नही हैं लेकिन इसका प्रभाव ना पड़े इसलिए अपील की गई हैं.

कसा राहुल गांधी पर तंज

अनिल विज ने राहुल गांधी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि विदेश ना जाने की बात प्रधानमंत्री ने कही है इससे वो (राहुल गांधी) हर्ट हो गए हैं, क्योंकि वो ही सबसे ज्यादा विदेश जाते हैं इसलिए सबसे पहले उनका बयान आया है.

‘देश को अब मिली आजादी’

वहीं विज ने हरियाणा निकाय चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा 22 प्रदेशों में भाजपा अपनी सरकार बना चुकी है, विकास करने वाली पार्टी सिर्फ भाजपा पार्टी है. उन्होंने आगे कहा, ‘सही मायनों में देश को आजादी अब मिली है, 1947 के बाद अंग्रेजो की बी टीम कांग्रेस राज करती रही उसी तरह से राज करती रही है हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग के सभी बसों पर ट्रेकिंग सिस्टम लगाने जा रहे हैं.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि असिस्टेंट प्रोफेसर में बाहरी बच्चों को स्थान दिया गया. इस मामले पर बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि हर लोकतांत्रिक प्रक्रिया है

उन्होंने आगे कहा, सरकार 1 हजार नई बसें खरीदने जा रही है. वहीं अंबाला में बन रहे शहीद स्मारक को लेकर अनिल विज ने कहा कि आजादी की लड़ाई की शुरुआत कांग्रेस के जन्म से कई साल पहले अंबाला 1857 में हुई थी. इसके लिए उन हीरोज को याद करने के लिए 700 करोड़ की लागत से स्मारक बना कर तैयार है.

यह भी पढ़ें – CM नायब सिंह सैनी पर अनुराग ढांडा ने लगाया बड़ा आरोप, जानें क्या कहा

Pankhil Verma