Pregnant Woman Delivery in Pune Supaul Express: यात्रियों से खचाखच भरी एक्सप्रेस ट्रेन का जनरल डिब्बा और उसी में एक गर्भवती महिला के तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। ये सब देखने में किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लग रहा था। यह घटना पुणे-सुपौल एक्सप्रेस में हुई। उत्तर प्रदेश की 28 वर्षीय रोक्साना खातून अपने पति जमील बेलावर के साथ ट्रेन में सफर कर रही थीं, उन्हें चलती ट्रेन में ही बच्चे को जन्म देने की जरूरत पड़ी। पुणे से सुपौल (बिहार) जाने वाली यह ट्रेन शनिवार शाम को समय पर रवाना हुई थी, और जनरल डिब्बे में यह अनोखी घटना घटित हुई।
यात्रा के दौरान अचानक हुई प्रसव पीड़ा
उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ही उतरना था, लेकिन अहिल्यानगर स्टेशन के करीब पहुंचते ही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालत बिगड़ती देख ट्रेन में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही इसकी सूचना मध्य रेलवे को मिली, उन्होंने तुरंत ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ सक्रिय कर दिया। अहिल्यानगर पोस्ट के कॉन्स्टेबल सोमनाथ पाठाडे और हेड कॉन्स्टेबल विश्वजीत काकडे तुरंत वहां पहुंचे। वहां स्थिति बहुत संवेदनशील थी, क्योंकि मेडिकल सुविधाएं सीमित थीं। इसके बावजूद दोनों जवानों ने धैर्य, समझदारी और फुर्ती दिखाते हुए महिला की सहायता की।
Baby Born in Train: चलती ट्रेन में बच्चे को दिया जन्म

जवानों ने डब्बे में मौजूद अन्य महिलाओं मिलकर सुरक्षित माहौल तैयार किया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। कुछ ही देर बाद महिला ने ट्रेन के अंदर ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के सोने के रोने की आवाज सुनते ही ट्रेन के डिब्बे का तनाव खुशी में बदल गया। इस बाद असल चुनौती मां और नवजात को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना था। रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही अहिल्यानगर स्टेशन के अधिकारियों से संपर्क कर एम्बुलेंस को स्टेशन पर तैनात करवा दी थी।
Pregnant Woman Delivery in Train: मां और बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया

जैसे ही ट्रेन रुकी, डॉ. प्रदीप सुवरशे और एम्बुलेंस चालक मयूर ने मिलकर मां और बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। रोक्साना के पति जमील ने अपनी पत्नी और बच्चे की जान बचाने के लिए रेलवे पुलिस और प्रशासन का दिल से धन्यवाद किया है। इस घटना ने एक बार फिर भारतीय रेलवे के मानवीय और संवेदनशील पहलू को सामने लाया।


Download Android App
Download iOS App




