Ambala Cantt सीट पर अनिल विज ने दर्ज की जीत, बोलें- अगर पार्टी बनाएगी CM, तो नहीं करूंगा इनकार

Summary :

Ambala Cantt: हरियाणा की अंबाला कैंट सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट से भाजपा के कद्दावर नेता और प्रत्याशी अनिल विज ने निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा को मात दी है। अनिल ने 7,277 वोटों से जीत हासिल की। Highlights Ambala Cantt सीट पर अनिल विज ने दर्ज की जीत अनिल विज ने 7 हजार वोटों से चित्रा सरवारा को हराया अनिल विज ने सीएम पद का दावा किया पेश Ambala Cantt सीट पर अनिल विज ने दर्ज की जीत हरियाणा की अंबाला कैंट सीट पर भाजपा ने अपने सबसे वरिष्ठ और कद्दावर ने अनिल विज…

Ambala Cantt

Ambala Cantt: हरियाणा की अंबाला कैंट सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट से भाजपा के कद्दावर नेता और प्रत्याशी अनिल विज ने निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा को मात दी है। अनिल ने 7,277 वोटों से जीत हासिल की।

Highlights

  • Ambala Cantt सीट पर अनिल विज ने दर्ज की जीत
  • अनिल विज ने 7 हजार वोटों से चित्रा सरवारा को हराया
  • अनिल विज ने सीएम पद का दावा किया पेश

Ambala Cantt सीट पर अनिल विज ने दर्ज की जीत

हरियाणा की अंबाला कैंट सीट पर भाजपा ने अपने सबसे वरिष्ठ और कद्दावर ने अनिल विज को उतरा था जिस पर अनिल विज ने निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा को हराकर विजय हासिल की। चुनाव आयोग के मुताबिक, अनिल विज को 59,858 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा को 52,581 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार परविंदर पाल परी को 14,469 वोट मिले।

प्रतिस्पर्धा के इस युग में आगे वही निकलेगा जो हाजिर जवाब होगा: विज -  haryana ambala anil vij-mobile

जीत के बाद अनिल विज की पहली प्रतिक्रिया

अंबाला कैंट सीट पर मिली जीत के बाद अनिल विज की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज भाजपा की नीतियों को जीत हुई है। मनोहर लाल जिस गति से प्रदेश को आगे ले जाना चाहते हैं, यह उन्हीं मुद्दों की जीत है। आज हमारी पार्टी जीत गई है और सभी ने हमारा समर्थन किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि अगर पार्टी मुझे सीएम बनाएगी, तो मैं इससे इनकार नहीं करूंगा। अगर इस मुद्दे पर हाईकमान कोई फैसला लेता है, तो मेरी तरफ से मना नहीं किया जाएगा।

भाजपा अबतक 30 सीटों पर दर्ज की जीत

हरियाणा में नई सरकार की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। ईसीआई के मुताबिक, भाजपा अब तक 30 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए। वहीं, कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा वह 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Didn't know of Nuh clash till 3pm, says Haryana home minister Anil Vij |  Latest News Delhi - Hindustan Times

अनिल विज ने कांग्रेस पर बोला हमला

अनिल विज ने मंगलवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग उछल-कूद कर रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे नए आंकड़े सामने आ रहे हैं, उनकी उछल-कूद कम होती जा रही है। इससे पहले अनिल विज ने शनिवार को एग्जिट पोल पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि एग्जिट पोल की पोल खुल चुकी है।

अनिल विज ने सीएम पद का दावा किया पेश

इससे पहले भी अनिल विज ने सीएम पद का दावा पेश किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा हरियाणा में अपनी सरकार बनाएगी। अगर पार्टी मुझे चाहती है तो सीएम का फैसला पार्टी करेगी, फिर हमारी अगली बैठक मुख्यमंत्री के आवास पर होगी। मैं पार्टी में सबसे वरिष्ठ हूं। वह कई बार यह कहते रहे हैं कि हरियाणा बीजेपी में वह मोस्ट सीनियर लीडर हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Pannelal Gupta