रेवाड़ी : बीती शाम शहर थाना पुलिस ने संघी का बास में सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संघी का बास निवासी सतीश के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिल थी कि उक्त आरोपी संघी का बास में सट्टा खाईवाली का धंधा चल रहा है। सूचना अनुसार पुलिस ने दबिश दी और उक्त आरोपी को सट्टा खाईवाली करते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
-शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



