अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान गिरफ्तार, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी टिप्पणी

Summary :

महिला आयोग के नोटिस के बाद अली खान हिरासत में

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान को कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद की गई प्रेस ब्रीफिंग पर उन्होंने सवाल उठाए थे। इस घटना के बाद महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा था।

भारतीय सेना द्वारा 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद भारतीय सेना की वरिष्ठ महिला अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ एक साझा प्रेस ब्रीफिंग की थी. इस मसले पर सवाल उठाने वाले अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान को महमूदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रोफेसर अली खान गिरफ्तार

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान ने प्रेस ब्रीफिंग पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद से हरियाणा राज्य की माहिला आयोग ने लीगल नोटिस भेज कर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को तलब किया था. आयोग ने नोटिस में कहा था “भारतीय सेना में महिला की भूमिका को कम आँका और सम्प्रदायिकता को बढ़ावा दिया. आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद आज प्रोफेसर अली खान को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया है. पुलिस इस मामले की पूछताछ कर रही है.

Ashoka University

पहलगाम आतंकी हमला

22 अप्रैल 2025 को, जम्मू और कश्मीर के अनन्तनाग ज़िले में पहलगाम के पास आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 मासूम पर्यटकों की जान चली गयी थी और 20 से अधिक लोग इस घटना में घायल हो गए थे.

भारत सरकार ने उठाया सख्त कदम

भारत सरकार के आदेश के बाद 6-7 मई की रात में भारतीय सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर अभियान शुरू किया था, जिसमें भारत सेना का उद्देश्य पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बना कर उसे नेस्तनाबूद करना था.

हरियाणा में PAK एजेंसी को सूचना देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।