हरियाणा में PAK एजेंसी को सूचना देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Summary :

कैथल निवासी ने आईएसआई से संबंध की बात कबूली

हरियाणा के कैथल गांव के निवासी देवेंद्र को पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को गुप्त जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस की खुफिया जानकारी के आधार पर विशेष जासूस स्टाफ ने उसे पकड़ा। देवेंद्र ने पूछताछ में आईएसआई के संपर्क में होने की बात स्वीकार की।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है। इसी बीच हरियाणा के कैथल गांव के निवासी को भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को कथित तौर पर सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान कैथल के मस्तगढ़ चीका गांव के निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। डीएसपी कैथल वीरभान ने बताया कि कैथल की जिला पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर हमारे विशेष जासूस स्टाफ ने गांव मस्तगढ़ चीका निवासी नरवल सिंह के बेटे देवेंद्र को गिरफ्तार किया।

आरोपी ने कबूला गुनाह

पुलिस ने देवेंद्र को हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। डीएसपी कैथल वीरभान ने बताया, “उसे हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की गई। वह उस एजेंसी को भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद की जानकारी देता था और समय-समय पर पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी भी देता था। साइबर पुलिस स्टेशन में हमारे कर्मचारी उसके पास मिले सामनों की गहन जांच कर रहे हैं। सच्चाई जो भी सामने आएगी, उसके अनुसार कानून का पालन किया जाएगा।

सिरसा नगर परिषद ने रद्द किए 84 पार्कों के टेंडर

4 मई को एक अन्य ऑपरेशन में पंजाब पुलिस ने अमृतसर में सेना के छावनी क्षेत्रों और एयरबेस की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को लीक करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान पलक शेर मसीह और सूरज मसीह के रूप में हुई है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।