झज्जर : चार रोज पहले झज्जर की सिटी पुलिस चौकी के कमरे में शहर के ही राजेश नामक युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले ने तूल पकडऩा शुरू कर दिया है। इस घटना को लेकर जहां विपक्ष के नेता मृतक परिवार के यहां जाकर दुख वयक्त करने के साथ-साथ मामले को लेकर शासन व प्रशासन की तीखे शब्दों में आलोचना कर रहे है।
गत दिवस इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला द्वारा मृतक परिवार के यहां जाकर संवेदना व्यक्त की गई थी और अपनी तरफ से मृतक परिवार को 51 हजार रूपए दिए जाने की घोषणा भी की गई थी। इसी कड़ी में शनिवार को राजेश की मौत पर गहरा दुख जताते हुए शहर के ऑटो रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन किया और शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
यह लोग अपने हाथ में एक एक कैंडल भी लिए हुए थे। ऑटो रिक्शा वालों ने घटना को लेकर आक्रोष जताया और पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के साथ-साथ डीसी रेट पर नौकरी दिए जाने की भी मांग की। यहां बता दें कि शहर की राधा स्वामी कालोनी में रहने वाले एक रिक्शा चालक को एक अपहरण के मामले में सिटी पुलिस चौकी के कर्मचारियों द्वारा हिरासत मेंं लिया गया था।
जिसके कुछ समय बाद ही राजेश ने पुलिस चौकी में ही एक कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हांलाकि बाद में इस मामले में जिला पुलिस की तरफ से राजेश के शव के पोस्टमार्टम के दौरान विडियोग्राफी भी कराई गई थी और इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच भी शुरू कराई गई थी।
लेकिन इन सबके बावजूद भी मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों व खासकर ऑटो रिक्शा चालकों में गहरा रोष है और इसी के चलते उन्होंने शनिवार को यहां प्रदर्शन किया।
(विनीत नरुला)


Download Android App
Download iOS App



