सोनीपत: सोनीपत के बहालगढ़ में गुरमीत राम रहीम के नाम चर्चा आश्रम से आज राई थाना पुलिस ने दहशत फैलाने के आरोप में डेरा के 2 समर्थको को गिरफ्तार किया है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक में सीबीआई कोर्ट द्वारा 20 वर्ष की सजा सुनाई जाने के बाद मगलवार को सोनीपत के बहालगढ़ में गुरमीत राम रहीम के नाम चर्चा आश्रम से आज राई थाना पुलिस ने दहशत फैलाने के आरोप में डेरा के 2 समर्थको को गिरफ्तार किया है।
सोनीपत की थाना राई पुलिस ने बहालगढ सिथत गुरमीत राम रहीम डेरा में अवैध हथियार .डनडे .गडासी . रखने की घटना में संलिप्त दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी रोहतास निवासी अकबरपुर बरोटा व टीकाराम निवासी कुंडली जिला सोनीपत के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि सोमवार को पुलिस ने सोनीपत पुलिस ने बहालगढ़ में गुरमीत राम रहीम के नाम चर्चा आश्रम से खेतो में सर्च अभियान के दौरान 30 लाठी 66 डंडे 9 गड़ासी 12 दरांती एक दा और 12 जेली के साथ सेकड़ो खाली बोतल बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनकी शिनाख्त पर आज यह 2 अनुयायियों को गिरफ्तार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



