फरीदाबाद : हरियाणा के एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अकील मोहम्मद ने कहा है कि कांवड़ यात्रा को लेकर बेहतर इंतजाम किए जाए। कांवड़ियों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पडे। इसके लिए उनकी यात्रा निर्बाध गुजरेगी। एडीजीपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पूरी तरह चौकसी बरती जाये। वे फरीदाबाद के सेक्टर-21सी स्थित पुलिस कमिश्रर कार्यालय में कांवडियों की सुरक्षा को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। अकील ने कहा कि कांवड़ियों को फरीदाबाद से आगे जाने वाले कांवडियों को कांलदी कुंज सड़क पर पल्ला पुल से लेकर आईएमटी चंदावली तक आगरा नहर किनारे चलाया जाऐ।
पुलिस कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर इस सड़क पर दिन में पॉच घंटे बडे वाहनों की नो इंट्री रहेगी और यात्री को कावड यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाये रखने के लिए तीन जॉन बनाकर एसीपी स्तर के अधिकारियों को कमान सौपी गई है। शहर के अंदर जाने वाले कांवड़ियों के लिए हाईवे पर अलग से एक लेन बनाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कांवड़ यात्रा की वीडियोग्राफी भी करवाएगी। उन्होंने कहा कि शहर से गुजरने वाले करीब 16 किलोमीटर लम्बे मार्ग पर चार फायर ब्रिगेड व व 9 एम्बुलेंस तैनात की जाएगी। बल्लबगढ़ बस स्टैंड, पाली-सोहना रोड ओल्ड फरीदाबाद व अन्य सभी चौकों पर 24 घन्टे एंबुलेंस उपलब्ध होगी। इसके अलावा 6 क्रेन भी लगाई गई है।


Download Android App
Download iOS App



