जींद : 16 अगस्त को जींद में होने वाली आस्था रैली को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने खटकड़, बड़ौदा, मखंड सहित विभिन्न गांवों के दौरे किए। बीरेंद्र सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीयध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह को यारों का यार बताते हुए कहा कि अमित शाह जो कहते है वो करते है। आज से पांच साल पहले जींद की धरती पर भाजपा में शामिल होने पर की रैली में अमित शाह पहुंचे थे।
आज भाजपा में आने में शामिल होने के पांच साल पूरे होने पर जींद में रैली आयोजित वो कर रहे है। इस रैली में अमित शाह का गृहमंत्री बनने पर अभिनंदन करने के साथ धारा 370, 35 ए को जम्मू-कश्मीर से हटाने पर आभार भी प्रकट करेंगे। उन्होंने कहा कि जींद के सफीदों रोड पर होने वाली इस रैली में प्रदेश के कौने-कौन से लोग पहुंचेंगे।
हलके से रैली में सबसे अधिक भागदारी होनी चाहिए। रैली में दिखाई दे कि उचाना वाले सबसे अधिक आए है। इस मौके पर हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, देवेंद्र अत्री आदि मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



