रोहतक : प्रदेश भाजपा संगठन चुनाव को लेकर पार्टी रणनीति बनने में जुट गई है। संगठन चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों का मन टटोला जा रहा है और मंथन शुरु कर दिया है। पहले मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के चुनाव के बाद फरवरी में प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई नेता लाइन में है और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है।
इसी के चलते पार्टी ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और चुनाव को लेकर उनसे चर्चा की। बैठक में पानीपत से विधायक प्रमोद विद के अलावा पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने शिरकत की। साथ ही बैठक में विशेष तौर पर संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग से चर्चा की। प्रदेश स्तरीय इस बैठक में सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी व जिला चुनाव अधिकारियों ने भाग लिया। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विचार विर्मश किया गया।
शनिवार को विकास भवन में भाजपा के सभी जिला प्रभारियों व अन्य पदाधिकारियों की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि हाल ही में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन के चुनाव में देरी हुई है, अब संठगन के चुनाव को लेकर कार्यवाही तेज की गई है। संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए आह्वान किया गया।
कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़े और उसके बाद चुनावों की आगामी रणनीति तय होगी। बैठक में पहुंचे पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने बताया कि संगठन के चुनावों की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है और इसी के चलते बैठक बुलाई गई थी।


Download Android App
Download iOS App



