गुरुग्राम: राष्ट्रपति पद के नामांकन के वक्त रामनाथ कोविंद के काफिले में गुरुग्राम मार्केट के वायस चेयरमैन रोशन लाल मंगला तथा सब्जी मंडी कपड़ा एसोसिएशन प्रधान व भाजपा युवा नेता लोकेश मंगला भी शामिल हुए। नामाकंन भरने के बाद दिल्ली स्थित उनके निवास पर रोशन लाल मंगला रामनाथ कोविंद को पुष्प गुच्छ भेंटकर ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे ही जीतेंगे। गुरुग्राम के अलावा पूरे देश की जनता आपके साथ हैं।
आपके नेतृत्व में देश सर्वांगीण विकास करेगा। दिल्ली से लौटकर गुरुग्राम आए रोशन लाल मंगला और लोकेश मंगला ने शनिवार को अपने सैकड़ों शुभचिन्तकों तथा व्यापारियों से, नामांकन से सम्बद्ध बातचीत शेयर की बताया कि इस वक्त लगभग पूरे देश का मूड रामनाथ कोविंद के हक में । उन्होने कहा कि भाजपा ने एक दलित नेता को राष्ट्रपति पद के लिए आगे लाकर दिखा दिया है कि भाजपा जातपात में विश्वास नही रखती है। बातचीत के बाद शहर के लोगों तथा व्यापारियों में काफी प्रसन्नता है।
– पी.सी. आर्य


Download Android App
Download iOS App



