जींद : झांझ कला, झांझ खुर्द, और कैरखेड़ी के किसानों द्वारा अपनी जायज मांगों को झांझ कला के पास लेकर दिए जा रहे धरने को न्याय संगत बताते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर धरना स्थल पर किसानों के बीच पंहुचे और पीडि़त किसानों को कांगे्रस पार्टी का समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में किसान अपनी जायज मांगों के साथ लगभग दो महिने से शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं। अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से किसी ने भी धरना स्थल पहुंचकर किसानों से बातचीत नहीं की है।
यह साबित करता है भाजपा सरकार धुर किसान विरोधी है और संवेदनहीनता की सभी हदें पार कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य एवं विधान सभा से कांग्रेस उम्मीदवार रहे प्रमोद सहवाग, प्रदेश सचिव धर्र्मपाल कटारिया, संदीप बूरा, अजमेर रेढू,मस्तराम बागडू,सतीश सरपंच, रामनिवास गोयत, रामफल सरपंच, विकास पोडिय़ा, मयंक गर्ग, सौरभ भटनागर, अमित चहल, सतबीर सती, लीला गोयत, प्रदीप गोयत, हनी जैन, संदीप तूर आदि मौजूद थे।
डॉ. तंवर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर फे ल साबित हो चुकी है। जींद की पावन धरती पर प्रदेश के लोगों ने भाजपा की रैली को नकारकर यह संदेश को दे दिया है। धरना स्थल पर पीडि़त किसानों ने डॉ तंवर को बताया कि इन तीन गांवों के किसानों को भी अहिरका व खटखड़ के किसानों के बराबर जमीन का मुआवजा मिलना चाहिए।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।
– संजय शर्मा


Download Android App
Download iOS App



