रोहतक : कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने साढे चार साल में कोई विकास नहीं किया, बल्कि केवल झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह किया है, लेकिन अब प्रदेश की जनता भाजपा के जुमलेबाजी ने नहीं आने वाली है। साथ ही उन्होंने कहा कि सता में बैठे लोग राजनैतिक प्रतिशोध और नफरत की आग में झुलस रहे है, और बदला लेने के लिए इन्होंने आम जनहित पर प्रहार करने में भी शर्म नहीं की, लेकिन प्रदेश की जनता समझदार है और चुनाव में भाजपा को हराकर इसका जबाव देगी।
शनिवार को कांग्रेस सांसद गांव घुसकानी, धामड, मकड़ौली, मुगान, अटैल सहित कई गांवों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाईचारे और विकास की बात करने वाले भाजपा की आंखो में रडकते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों तथा बीपीएल परिवारों के कर्जे माफ किए जाएंगे। साथ ही हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल के साथ साथ बुढ़ापा पेंशन को भी बढ़ाया जाएगा।
इसी प्रकार युवाओं के लिये रोजगार मुहैया कराने की दिशा में युद्धस्तर पर तेजी से काम किया जायेगा। वहीं जीएसटी की दरों में कमी कर इसको सरल बनाकर छोटे व मझोले दुकानदारों, व्यापारियों को राहत देने का भी काम किया जाएगा। बाद में पत्रकारो से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने साढे चार साल के दौरान एक भी चुनावी वायदा पुरा नहीं किया।
आज किसान आत्महत्याए कर रहे है, वहीं पढे लिखे युवक बेरोजगारी का दंश झेल रहे है। कर्मचारी सडक़ो पर आंदोलन करने पर मजबूर है। कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन पर था, लेकिन आज अपराध में नंबर वन है। भाजपा ने केवल जातपात का जहर घोल कर भाईचारे को तोडने का काम किया है और अब प्रदेश की जनता लोकसभा व विधासभा चुनाव में सरकार को उखाड फैकेगी।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



