नववर्ष से चलेगा भाजपा का सदस्यता अ​भियान

Summary :

भाजपा हरियाणा में आगामी एक दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके बाद प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

चंडीगढ़ : भाजपा हरियाणा में आगामी एक दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके बाद प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। 15 से 25 दिसम्बर तक बूथ इकाई का चुनाव किया जाएगा, जिसमें बूथ अध्यक्ष चुने जाएंगे। 
बूथ अध्यक्ष चुनाव के बाद प्रदेश भर की सूची बनाई जाएगी, यह सिलसिला 25 से 30 दिसम्बर तक चलेगा। एक जनवरी से 10 जनवरी तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव होगा। चुने गए बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष को चुनेंगे। 15 से 25 जनवरी तक जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा। 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए आवश्यक है कि उस सदस्य द्वारा कम से कम 25 नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ा हो, उसके बाद ही वह सक्रिय सदस्य बन सकता है।

Desk Team