फरीदाबाद: जिला नगर योजनाकार ने पोकलैण्ड मशीन की सहायता से आज ग्रीन फील्ड कालोनी में अवैध रूप से बनाई गईं एक दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को कुछ ही घंटों में तोड़ कर, उसे मलबे में तब्दील कर दिया। इस तोडफ़ोड़ के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व सूरजकुंड के एसएचओ पंकज कुमार कर रहे थे, जबकि रीगन कुमार डियूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे। बताया गया हैं कि तोड़ी गईं ईमारत के निचले हिस्से में करीब 13-14 दुकानें व ऊपरी हिस्से में 4 यूनिट अवैध रूप से को बनाई गईं थी। जिला नगर योजनाकार की आज की इस कार्रवाई से बिल्डरों को करोड़ों का नुकसान होनें का अनुमान हैं। रीगन कुमार कुमार का कहना हैं कि आज ग्रीन फील्ड कालोनी में जो तोडफ़ोड़ की कार्रवाई हुई हैं। उस दौरान एसटीपीए डीटीपी व एसएचओ पंकज कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस फॉर्स मौजूद थी, उनका कहना हैं कि ग्रीन फील्ड में दो मंजिला शॉपिंग काम्प्लेक्स बिल्डरों के द्वारा अवैध रूप से बनाई गई थी।
आज उस शॉपिंग काम्प्लेक्स को पोकलैण्ड मशीन की सहायता से पुरी तरह से तोड़ दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि जिस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को तोड़ी गईं हैं, उसके निचलें हिस्से में करीब 13 .14 दुकानें बनाई गई थी। इसके ऊपर 4 यूनिट और भी अवैध रूप से बनाई गई थी। उनका कहना हैं कि इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में इससे पहले भी तोडफ़ोड़ की गई थी और बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कार्रवाई गई थी। बावजूद इसके बिल्डरों ने इन निर्माण कार्य को रोकनें के बजाए और तेजी के साथ बनानें का काम किया। उनका कहना हैं कि अवैध रूप से बनी इस शॉपिंग काम्प्लेक्स की शिकायत लगातार सीएम विंडो पर की जा रही थी। जिसे आज पोकलैण्ड मशीन की सहायता से पूरी तरह से तोड़ दिया गया ।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



