फरीदाबाद, (राकेश देव ब्यूरो चीफ) : थाना सूरजकूण्ड प्रबंधक पंकज कुमार व उनकी टीम, ए.एस.आई. ब्रहमप्रकाश, एच.सी. सुरेन्द्र, सिपाही सुरेन्द्र, सिपाही संदीप, महिला सिपाही मनीता व सिपाही सोनिया ने गाडियों को लिफ्ट के बहाने रूकवाकर हथियार के बल पर लूटपाट करने वाली गैंग को पकडने में बडी कामयाबी हासिल की। आरोपियों में आशीष उर्फ अन्नू निवासी ए.-3 जे.जे. कैम्प तिगडी दिल्ली, आशु उर्फ विशाल निवासी के.-135 जे.जे. कैम्प तिगडी दिल्ली व विशाल उर्फ पोल बी-285 ए. जे.जे. कैम्प तिगडी दिल्ली शामिल हैं।
श्रीमती आस्था मोदी डी.सी.पी. एन.आई.टी. ने प्रैस को सम्बोधित करते हुये बताया कि निरीक्षक पंकज कुमार प्रबंधक थाना सूरजकुण्ड को सूचना मिली की दिल्ली के सरगना दीपक पण्डित गैंग के बदमाश अपनी कार में एक औरत को साथ लेकर शुटिंग रैंज सूरजकुण्ड रोड पहाडी एरिया में आती-जाती गाडियों को लिफ्ट लेने के बहाने रूकवाकर अपने साथियों के साथ हथियार के बल पर राहगीरों को लूट रहे है। जिस पर प्रबंधक थाना सूरजकूण्ड ने उपरोक्त मुलाजमानों की रैडिंग पार्टी तैयार कर बताई गई जगह पर पहुंचे। वहा पर शुटिंग रैंज रोड पर एक महिला खड़ी थी थोडी दुरी पर एक कार खड़ी थी।
जब ए.एस.आई. ब्रहमप्रकाश ने अपनी कार उस औरत के पास रोकी और उस औरत के ईशारा करने पर शीशा उतारा तो थोडी दुरी पर खडी कार में एकदम तीन नौजवान लड़के जिन्होने अपने हाथों में पिस्टल व चाकू लिये हुये थे। उन्होने ए.एस.आई. ब्रहमप्रकाश की गाडी को घेर लिया तथा एक लडका गाडी में बैठने लगा व एक ने ए.एस.आई. ब्रहम प्रकाश की गर्दन पर पिस्टल लगाकर बोला कि जो कुछ है निकाल दे वरना गोली मार दुंगा। इतने में आकर ए.एस.ओ. मोबाईल ने चारों को काबू कर लिया।
जिस पर थाना सूजरकुण्ड में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों ने गहनता से पूछताछ करने पर बताया कि वह दिल्ली के दो सरगना राजू बाबा गैग व दीपक पण्डित गैंग के सदस्य है। राजू बाबा कुछ समय पहले मारा गया व दीपक पण्डित हत्या, लूट व डकैती के मामलों में तेहाड जेल में बंद है। पुलिस आरोपियों से दो देशी पिस्टल, एक बटनदार चाकू, सात जिन्दा कारतूस व वारदात में शामिल गाडी को बरामद किया है।


Download Android App
Download iOS App



