लुधियाना-पठानकोट : पठानकोट के नजदीक गांव छतवाल स्थित मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर घटित सड़क हादसे में आर्मी के मेजर डॉ अभिनंदन रामपाल की दर्दनाक मौत हो गई।
28 वर्षीय मेजर अभिनंदन अमृतसर के आर्मी अस्पताल में तैनात थे और वह कंडावाल हिमाचल से पठानकोट अपने घर की तरफ आ रहे थे कि गांव छतवाल के नजदीक उनकी कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक एएसआई श्याम लाल ने बताया कि मृतक मेजर अभिनंदन रामपाल पुत्र जुगल किशोर, निवासी शैली कुलिया का रहने वाला है, जो कल रात अपने दोसत के घर से एक बजे के करीब पठानकोट वापिस आ रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिस कारण कार बेकाबू होकर सड़क से नीचे गिर गई और मेजर की मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने बनती कार्यवाही करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



