सामने आया Nafe Singh Rathi की हत्या से जुड़ा CCTV फुटेज, 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज CCTV Footage Related To The Murder Of Nafe Singh Rathi Surfaced, FIR Registered Against 7 People

सामने आया Nafe Singh Rathi की हत्या से जुड़ा CCTV फुटेज, 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

नफे सिंह हत्याकांड ( Nafe Singh Rathi) से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें कुछ लोगों को सफ़ेद रंग की एक कार में बैठे देखा जा रहा है। CCTV फुटेज में दिख रहा है की कार में बैठे हमलावर नफे सिंह का वहां से गुजरने का इंतजार कर रहे हैं।

  • नफे सिंह हत्याकांड से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया है
  • फुटेज में दिख रहा है कार में बैठे हमलावर नफे सिंह का इंतजार कर रहे हैं
  • CCTV फुटेज घटनास्थल की बताई जा रही है
  • CCTV में नज़र आ रही कार में मौजूद लोगों ने नफे सिंह पर गोली चलाई थी

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है CCTV फुटेज घटनास्थल की बताई जा रही है और CCTV में नज़र आ रही कार में मौजूद लोगों ने नफे सिंह पर गोली चलाई थी। पुलिस CCTV में नज़र आ रही कार के नंबर का पता लगाने में जुटी हुई है, अभी तक मामले में पुलिस को कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है।

मामले में FIR दर्ज

Handcuffs

हरियाणा की पुलिस ने मामले में 7 लोगों के खिलाफ नामज और 5 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। हत्याकांड में 5 हमलावर शामिल थे ऐसा बताया जा रहा है। पूर्व विधायक रह चुके नरेश कौशिक, रमेश राठी, कर्मवीर राठी, कमल राठी, मांगेराम राठी, सतीश राठी, गौरव राठी और राहुल राठी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नफे सिंह पर बरसाईं गईं ताबड़तोड़ गोलियां

Firing

हरियाणा की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले इंडियन नेशनल लोकदल के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह की कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा रविवार को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पार्टी नेताओ की ओर से लगातार उनके लिए सुरक्षा की मांग की जा रही थी। नफे सिंह राठी पूर्व विधायक रह चुके है। इस हमले के दौरान तीन सुरक्षा कर्मी को भी गोली लगी। हमलावर कार में सवार होकर आए थे। जानकारी के अनुसार हादसे में एक सुरक्षा कर्मी की भी मृत्यु हो गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 15 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।