बहादुरगढ़ : इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के विशिंग लैटर ने हरियाणा में जहां राजनीतिक हलचल तेज कर दी है वहीं उस लैंटर ने इनेलो से गए नेताओं की घर वापसी की राह भी खोल दी है। पिछले दो दिनो से यह लैटर हरियाणा की राजनीति मेें चर्चा का विषय बना हुआ है और जिसके पास भी यह लैटर जा रहा है वह उस लैटर को एक यादगार बनाने के लिए फ्रेम कर अपने शौ केश में रख रहा है।
हालांकि लैटर तो साधारण है जिसमें इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने अपने पुराने साथियों की याद ताजा करने के लिए जो कुछ लिखा है वह भावुक करने वाला है। लैटर में इनेलो सुप्रीमो ने अपने पुराने अंजाद में लिखा है कि मैं ओमप्रकाश चौटाला आप और आप के परिवार की नववर्ष की शुभकामनाओं की भगवान से मंगल कामना करता हुआ आप के जीवन में हर्ष सुख शांति समृद्वि प्रगति और खुशहाली की नई सौगात की कामना करता हूं।
मैं आप के मान पद प्रतिष्ठा आरोग्य और यश में वृद्वि की कामना करता हूं कि इनेलो पार्टी को आपका सहयोग और समर्थन सैदव मिलता रहेगा और मैं शीघ्र ही आपके बीच आप से मिलूगां। यह पत्र इनेलो प्रमुख ने अपने नए पुराने और जो पार्टी में आ रहे हैं और जो चले गए थे उन्हे भी भेजा है। जिस जिस को इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला का यह विशिंग पत्र मिल रहा है वह उसे पहले तो अपने यार दोस्तों को दिखाता है। परिवार को दिखाता है औरर उसे शीशे में फ्रेम करा कर यादगार के तौर पर रख रहा है।
इस पत्र के बाद इनेलो नेताओं ने अपनी घर वापस के लिए प्रयास शुरु कर दिए हैं। इस पत्र के मिलने के बाद इनेलो छोड कर गए काफी नेताओं जो कि पूर्व मंत्री व विधायक भी रहे ने इनेलो के विधायक एवं प्रमुख नेता अभयसिंह चौटाला और प्रदेश इनेलो अध्यक्ष नफेसिंह राठी से इधर उधर से सम्पर्क करने के लिए कदमताल बढा दिए हैं। कई नेताओं ने प्रदेशाध्यक्ष नफेसिंह राठी से सम्पर्क भी किया है और हो सकता है जल्दी ही उनकी मुलाकात इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चोटाला से भी हो जाए। इस लैटर ने बीजेपी व कांग्रेस की भी धडकन बढा दी है।


Download Android App
Download iOS App



