मुख्यमंत्री ने सोमवार को स्थानीय पंचायत भवन से जिला में करीब 45 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री द्वारा सबसे पहले पंचायत भवन से गांव बस्तली के ग्रामीण खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी गई, जिस पर अनुमानित 106 लाख रूपये की राशि खर्च होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत भवन से ही करनाल, काछवा, साम्भली, कौल रोड़ को चार मार्गीय बनाने के कार्य का शुभारम्भ किया, इस कार्य पर अनुमानित 34 करोड़ 41 लाख रूपये की लागत आएगी। यह कार्य आगामी सितम्बर 2018 तक पूरा हो जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा गांव बुटान खेड़ी व बालपबाना के लिए 33-33 केवी सबस्टेशनों की आधारशिला भी रखी गई। इनके निर्माण पर करीब 6 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत आएगी और अंत में कर्णताल के संगीतमय फव्वारे का उद्घाटन किया, इस पर करीब 1 करोड़ 25 लाख रूपये की खर्च हुई है। निसिंग खंड के गांव बस्तली में बनने वाले ग्रामीण खेल परिसर की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचायत भवन से आधारशीला रखी। इस स्टेडियम के निर्माण पर करीब 106 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
यह स्टेडियम करीब 6 एकड भूमि में बनाया जाएगा। इसमें फुटबॉल व हॉकी ग्रांउड, 400 मीटर रनिंग ट्रैक, बास्केट बाल व वालीबाल कोर्ट, मल्टीपरपज हॉल, शौचालय, चैंजिग रूम तथा कोच रूम सहित कई चीजे बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्थानीय पंचायत भवन से गांव बालपबाना में नये 33 केवी सबस्टेशन की आधारशीला रखी। इस सबस्टेशन को 132 केवी सबस्टेशन बल्ला से लगभग 8.5 किलोमीटर लम्बी 33 केवी लाईन के द्वारा जोडा जाएगा। इसमें अभी एक 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफारर्मर स्थापित किया जाना है। इस पर करीब 3 करोड 25 लाख रुपये खर्च होगे। यह कार्य लगभग 12 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



