सीएम ने नरवाना से शुरू किया पौधागीरी अभियान

Summary :

प्रत्येक बच्चा जुलाई से अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में एक-एक पौधा रोपित करेगा और उसकी परवरिश का जिम्मा भी अपने ऊपर लेगा।

नरवाना : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश को हरा-भरा बनाने तथा लोगों को पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाकर अच्छा माहौल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से नरवाना के हरियल रैस्ट हाउस में पौधारोपण कर प्रदेशाव्यापी पौधागिरी अभियान की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने इस अभियान की सफलता को लेकर स्कूली बच्चों को इसमें शामिल किया है। प्रत्येक बच्चा जुलाई से अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में एक-एक पौधा रोपित करेगा और उसकी परवरिश का जिम्मा भी अपने ऊपर लेगा। मुख्यमंत्री ने अभियान की शुरूआत में पौधो से भरी दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सफीदों विधायक जसबीर देशवाल, उचाना की विधायक प्रेम लता, प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, जिला प्रधान अमरपाल राणा, जिला उपप्रधान डॉ. राज सैनी, जिला महासचिव रिछपाल शर्मा, हाऊसिंग फैडरेशन के चैयरमेन डा० ओपी पहल, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चैयरपर्सन सुनीता दुग्गल, कॉनफैड के चैयरमेन कैप्टन भूपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता रामफल लौट, ईश्वर गोयल, हंसराज, जिला कार्यालय सचिव नरेंद्र शर्मा, समैण सहित डीसी अमित खत्री, प्रवर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरूण नेहरा, एसडीएम डॉ. किरण सिंह, नप जींद के एमई सतीश गर्ग समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कनैक्ट टू पिपल अभियान के तहत भाजपा नेता रामफल लोट के निवास स्थान पर नाश्ता किया। पौधागिरी अभियान में मोजूद बच्चों को पौधा रोपण का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पौधागिरी कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों को शामिल किया गया है। ये बच्चे अपने स्कूल, घर आंगन, नहर, नालों, पार्कों या अन्य सार्वजनिक जगह पर पौधा रोपित कर सकता है।

– बिन्टू/वरूण

Desk Team