हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि गौशालाओं में मवेशियों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए राज्य सरकार छह पशु चिकित्सा ‘‘पॉलीक्लिनिक’’ स्थापित करेगी।बता दें खट्टर ने सोमवार को चरखी दादरी में हरियाणा पशुधन प्रदर्शनी-2023 के समापन कार्यक्रम में कहा, हमारी संस्कृति में गायों का धार्मिक महत्व है। धार्मिक ग्रंथों में गाय को माता का दर्जा दिया गया है।प्रस्तावित छह पशु चिकित्सा ‘‘पॉलीक्लिनिक’’ में से एक ‘‘पॉलीक्लिनिक’’ की स्थापना चरखी दादरी में की जाएगी।
सरकार मवेशियों की रक्षा के लिए समर्पित प्रयास कर रही
खट्टर ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए हरियाणा गौ सेवा आयोग का बजट 40 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये करने के साथ ही प्रदेश सरकार मवेशियों की रक्षा के लिए समर्पित प्रयास कर रही है।एक सरकारी बयान के मुताबिक, इस मौके पर पशुपालन एवं कृषि और किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ मौजूद थे।

मवेशियों को रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं
खट्टर ने कहा कि राज्य के बजट में एक नयी ‘सांझी डेयरी’ परियोजना की परिकल्पना की गई है। इस परियोजना के तहत पंचायत की जमीन पर शेड बनाया जाएगा और वहां वैसे मवेशियों को रखा जाएगा जिनके मालिकों के पास अपने मवेशियों को रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।उन्होंने कहा कि यह काम सहकारिता विभाग करेगा और यह योजना एक अप्रैल से लागू हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



