यमुनानगर/रादौर: मंगलवार की सुबह रादौर में एसके रोड पर एक स्क्रैप से लदा ट्रक डीवाईडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के सडक पर पलटने से एसके रोड पर जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों को जाम के कारण आने जाने में दिक्कत का सामना करना पडा। मंगलवार की शाम को पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सडक से दूर कर सडक मार्ग का रास्ता खुलवाया।
ट्रक पलटने से ट्रक के चालक को मामुली चोटे आई है। जानकारी के अनुसार रादौर में एसके रोड पर गोल्डी ढाबे के सामने सुबह 6 बजे एक स्क्रैप से लदा ट्रक डिवाईडर से जा टकराया। जिस कारण ट्रक सडक पर ही पलट गया और सडक मार्ग पुरी तरह से अवरूद्ध हो गया।
– नरेश


Download Android App
Download iOS App



