गन्नौर : 2019 के चुनावी रण की तैयारियां अभी से हरियाणा की सियासी पार्टियां करती हुई दिखाई दे रही है और भयंकर गर्मी के बावजूद भी राजनीतिक पारा इस समय उफान पर दिखाई दे रहा है। जहां एक ओर इनेलो पूरी ताकत के साथ एसवाईएल की लड़ाई को उसके मुकाम पर ले जाने के लिए तत्पर है वही भाजपा और कांग्रेस भी अपने-अपने स्तर पर पूरे हरियाणा में कार्यक्रम कर रही है। इनेलो के जेल भरो आंदोलनों के तहत 20 जिलों में इनेलो-बसपा कार्यकर्ता गिरफतारियां दे चुके है और इसके साथ-साथ ही इनेलो का कुनबा भी लगातार बढ़ता चला जा रहा है। जहां एक ओर रविवार को नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के नेतृत्व में गन्नौर से चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता कृष्ण गोपाल त्यागी अपने हजारों साथियों के साथ इनेलो में शामिल हो गए तो वही हांसी से कई बार विधायक रहे अमीर चंद मक्कड़ का पूरा परिवार इनेलो में शामिल हो गया।
इनेलो के जेल भरो आंदोलन के मंच पर भी इनेलो में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी है और नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला पहले ही स्पष्ट कर चुके है कि उनके पास इनेलो में शामिल होने वालों की एक लंबी लिस्ट है, जिसे वे आने वाले समय में धीरे-धीरे इनेलो में शामिल करवाएगें। यहां ये भी गौरतलब है कि जिस प्रकार से इनेलो का गठबंधन बसपा के साथ हुआ है और दिनों-दिन गठबंधन का ग्राफ बढ़ा है,उससे दोनों दलों को मजबूती मिली है और विरोधी पार्टियों के नेता बैचेन हो उठे है।
इनेलो का बसपा से गठबंधन होने के बाद से ही लगातार इनेलो में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी है और जेल भरो आंदोलन को मिल रही अपार सफलता और जनसमर्थन ने नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के कद को भी हरियाणा की राजनीति में बढ़ाने का काम किया है। गन्नौर में भाजपा नेता कृष्ण गोपाल त्यागी के इनेलो में शामिल होने पर आयोजित करवाई गई जनसभा में हजारों लोगों का आना इस बात का सबूत था कि इनेलो दिन-प्रतिदिन प्रदेश में मजबूत हो रही है।
इस मौके पर उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी की जान इनेलो का समर्पित कार्यकर्ता है और कार्यकर्ता का मान-सम्मान जितना इनेलो की सरकार में होता है, वैसा किसी भी सरकार में नही होता है। उन्होने कहा कि आपको सब पता है कि कांग्रेस ने एक षडयंत्र रचकर आपके अपने इनेलो सुप्रीमों चौ. ओमप्रकाश चौटाला और अजय सिंह चौटाला को जेल भेजने का काम किया और ये प्रचार किया कि इनेलो पार्टी तो अब खत्म हो गई लेकिन आपकी मेहनत और लग्न के कारण आज पूरे हिन्दुस्तान में किसी पार्टी के संगठन की बात आती है तो सबसे पहले इनेलो का ही जिक्र होता है।
उन्होने कहा कि भाजपा ने चुनाव में आने से पहले अच्छे दिन लाने के वादे किए थे। देश के लोगों से बड़े-बड़े वायदे किए लेकिन कुछ नही किया, उल्टा आपका ध्यान उन वादों से भटकाने के लिए कभी स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर तो कभी बेटी-बचाओ,बेटी-पढ़ाओं अभियान के नाम पर लोगों का ध्यान भटकाया लेकिन आज प्रदेश और देश के लोग भाजपाईयों का असली चेहरा जान चुके है और व्यवस्था परिवर्तन करने का मन बना चुके है। इस मौके पर जिला प्रधान पदम सिंह दहिया,ब्रिगेडियर ओपी चौधरी, डा.केसी बांगड़,तेलूराम जोगी,वेद मलिक, कुणाल गहलावत, सुरेश त्यागी, निर्मल चौधरी, प्रोमिला मलिक आदि मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



