कांग्रेस ने शनिवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आयोजित परीक्षा की जांच की मांग की। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला अपने ट्वीट में एक खबर को टैग करते हुए कहा कि इस पद के लिए गणित की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 57 लोग एक दूसरे के पास बैठे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा की जनता को खट्टर सरकार से कोई उम्मीद नहीं है और भाजपा की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। मामले की तत्काल जांच होनी चाहिए और दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। लोक सेवा परीक्षा निरस्त की जानी चाहिए और दोबारा होनी चाहिए।’
सुरजेवाला ने राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने ‘परीक्षाओं में भ्रष्टाचार का विश्व रिकॉर्ड’ बना लिया है। मीडिया में आई खबर के अनुसार परीक्षा में शामिल हुए 12 अभ्यर्थियों ने आयोग से शिकायत की है।


Download Android App
Download iOS App



