कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने झूठे वादों से जीता चुनाव: CM रेखा शर्मा

Summary :

जुलाना में BJP प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील

दिल्ली की CM रेखा शर्मा ने हरियाणा की जुलाना सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट पर महिला होने का अनुचित लाभ उठाकर और गलत वादे कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। CM रेखा शर्मा ने कहा कि विनेश फोगाट ने महिला होने का फायदा उठाया और गलत वादे कर चुनाव में जीत हासिल की। अगर मैं पहले जुलाना आती तो शायद यह सीट भाजपा नहीं हारती। इसलिए, मैं यहां आई हूं और आप लोगों से अपील कर रही हूं कि आगामी नगरपालिका चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में वोट करें और जीत सुनिश्चित करें।

रेखा शर्मा ने नगरपालिका चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को वोट देने की लोगों से अपील की।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक में बताया कि आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर आज जुलाना में भाजपा के नगरपालिका चेयरमैन प्रत्याशी डॉ. संजय जांगड़ा के समर्थन में ब्राह्मण धर्मशाला में प्रबुद्धजनों से संवाद किया। इस अवसर पर भाजपा की डबल इंजन सरकार को ‘ट्रिपल इंजन’ बनाने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में जींद जिला अध्यक्ष तेजिंदर ढुल, जुलाना के मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CM रेखा शर्मा ने कांग्रेस विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि एक खिलाड़ी को हमेशा खिलाड़ी ही रहना चाहिए। लेकिन, उन्होंने राजनीति में एंट्री लेने के लिए झूठी कहानी बनाई। भाजपा ने हमेशा उनका साथ दिया। उन्होंने जिस व्यक्ति के ऊपर आरोप लगाए, वह पूरा मामला कोर्ट में है। इस मामले में कोर्ट का जो फैसला होगा, वह मान्य होगा। लेकिन, उन्होंने झूठी कहानी बनाकर लोगों की हमदर्दी ली। झूठे वादे किए गए और चुनाव में जीत हासिल की।

मैं समझती हूं कि किसी को भी गलत कहानी बनाकर राजनीति में अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मुझे लगता है कि इसलिए हम लोग जुलाना सीट हार गए। इस बार हम लोगों के बहकावे में नहीं आएंगे। जुलाना में नगरपालिका चुनाव जीतेंगे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.