जींद में कांग्रेस की जीत से प्रगति का रास्ता खुलेगा : सुरजेवाला 

Summary :

जींद : हरियाणा के जींद में हो रहे विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि इसमें उनकी पार्टी की जीत से क्षेत्र की

जींद : हरियाणा के जींद में हो रहे विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि इसमें उनकी पार्टी की जीत से क्षेत्र की चौतरफा प्रगति का रास्ता प्रशस्त होगा । सुरजेवाला ने बुधवार को जींद विधानसभा क्षेत्र के तलौड़ा, खेड़ी, लोहचब, खूंगा, बरसाना, मनोहरपुर व मांडोखेड़ी गांवों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा । जींद उपचुनाव के महत्व के बारे सुरजेवाला ने कहा, ‘‘सवाल आज सरकार बदलने और बनाने का नहीं है । जरूरत सत्ता में हिस्सेदारी की है। जींद में केवल विधायक से काम चलने वाला नहीं है। यहां राज की जरूरत है, राज यहाँ कौन ला सकता है। इस सवाल का जवाब आप अंतरात्मा से पूछो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपको लगे कि 5-6 उम्मीदवारों में से रणदीप आपके लिए, इलाके के लिए और इस जिले के लिए अच्छा काम कर सकता है, तो मुझे वोट दें ।’’ भाजपा पर बरसते हुए सुरजेवाला ने कहा कि 4 साल 9 महीने के शासन में मुख्यमंत्री खट्टर को जींद की याद नहीं आयी और उन्होंने केवल झूठ का सहारा लिया और दिखावे के तौर पर अब एकआध जगह रोड़े डाल दिए । लोकदल में चल रहे द्वंद्व की चर्चा करते हुए सुरजेवाला ने कहा, ‘‘दोनों एक दूसरे को मात देने में लगे हैं । चाचा भतीजे को गाली दे रहा है । भतीजा चाचा को कोस रहा है । ये यहां बदला लेने आए हैं। उन्होंने लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया ।’’ चुनावी सभाओं को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र, प्रो सम्पत सिंह ने भी सम्बोधित किया।

Desk Team