कैथल: सिविल सर्जन डा. अशोक चौधरी की अध्यक्षता में पुराना अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक में पब्लिक प्राइवेट पार्टनशीप मॉड के तहत राजकीय नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन शुरू करने की स्वीकृति दी गई। सीटी स्कैन सैंटर हरियाणा सरकार के साथ हैल्थ मैप डाईग्नोस्टिक प्राईवेट लिमिटिड की तरफ से शुरू किया जा रहा है। सिविल सर्जन ने कहा कि जिला वासियों के लिए खुशी की बात है कि राजकीय नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। हरियाणा सरकार द्वारा पीपीपी मॉड के तहत सीटी स्कैन सैंटर स्थापित किया जा रहा है, जिससे जिला वासियों को निर्धारित दर पर राजकीय नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होगी।
सीटी स्कैन की सुविधा अनुसूचित जाति, बीपीएल तथा दिव्यांगों हेतू नि:शुल्क होगी, जबकि अन्य श्रेणियों से सीटी स्कैन हेतू लगभग 900 रुपए में लिए जाएंगे। सीटी स्कैन सैंटर चलाने के आवेदन पर सदस्यों द्वारा दस्तावेजों का अवलोकन करके सैंटर चलाने की सहमति दी गई। तथा सीटी स्कैन मशीन को इंस्टॅाल करवाने के लिए कार्रवाई करने बारे कहा गया। डा. अशोक चौधरी ने कहा कि जिला में लिंगानुपात में सुधार के बाद गिरावट दर्ज होना चिंता का विषय है। इसके लिए सभी सामाजिक संस्थाएं आगे आएं तथा प्रसव पूर्व लिंग जांच एवं कन्या भ्रूण हत्या में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना देने के साथ-साथ ऐसे लोगों को रंगे हाथों पकड़वाने में मदद करें।
(मनोज वर्मा)


Download Android App
Download iOS App



