बहादुरगढ़ : बृहस्पतिवार देर शाम बहादुरगढ़ की सडकों पर प्रदेश में बढ़ रही गैंगरेप की घटनाओ के विरोध में कैंडल मार्च निकाल कर एक आम पार्टी महिला पार्षद अनीता प्रवीन कबलाना के नेृतत्व ने सैंकडो की संख्या में छात्र छात्राओ और वार्ड के लोगो ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला पार्षद के नेतृत्व में कैंडल मार्च रेलवे रोड होते हुए मैन बाजार और मांडौठी बाजार से होता हुआ झज्जर रोड और नेशनल हाईवे से गुजरते हुए सेक्टर छह तक पहुंंचा। कैंडल मार्च शुरु होने से पहले आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद कबलाना ने कहा कि हरियाणा गैंगरेप की राजनधानी बन चुका है और हैरानी की बात ये है कि गैंगरेप के आरोपी पकड़े नहीं जा रहे।
महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही अपराधिक वारदातों को लेकर बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकताओं के साथ रोहतक लोकसभा प्रभारी अश्वनी देसवाल ने भी भाग लिया । कैंडल मार्च में सभी के हाथ में जलती हुई मोमबती थी। कैंडल मार्च से पहले अश्वनी देसवाल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक वारदातों के चलते आम जन अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगा है। बेटियां व महिलाएं न घर में सुरक्षित और न ही बाहर। एक तरफ तो प्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को नारा देती है। वही बेटियों के साथ बढ़ रही इस तरह की वारदातों से जब बेटियां घर से बाहर ही नहीं निकलेंगी तो पढ़ेंगी कैसे।
बल्लभगढ़ में युवती से गैंगरेप
उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन इस तरह की वारदातों को रोकने में असफल रहा है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है अपराध चरम पर है। अपराधियों में न तो पुलिस का डर है न ही प्रशासन का। उन्होंने रेवाड़ी में एक छात्र के साथ हुए गैंग रेप मामले में आरोपितों से फांसी की सजा देने की मांग है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता 2019 के चुनाव में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। इस अवसर पर प्रवीन कबलाना, पार्षद अनीता सहित अन्य आप कार्यकर्ता शामिल रहे।
– प्रेम शर्मा


Download Android App
Download iOS App



