बहादुरगढ़ : लोकतंत्र रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद राजकुमार सैनी रविवार बहादुरगढ में खचाखच पंडाल में अपने जीवन के 66 वें जन्मदिन पर राजनीतिक का केेक काटते हुए जमकर तालियां बटोरी। राजकुमार सैनी जहां इनेलो और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के खुले आरोप लगाए वहीं उन्होंने भाजपा को भी जमकर रगडा लगाया। राजकुमार सैनी ने तो यहां तक कह डाला की उन्हे भाजपा की टिकट की जरुरत ही नहीं और भाजपा उन्हे टिकट देंगी तो भी वह टिकट नहीं लेंगे, क्योकि मुझे तो आप की टिकट की जरुरत थी जो मुझे मिली हुई है।
मिशन 2019 की तरफ बढते हुए राजकुमार सैनी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम या फिर रामलीला मैदान में अगस्त के अंदर राष्ट्रीय पार्टी के गठन का एलान करते हुए हर लोकसभा के साथ साथ हरियाणा की सभी 90 विधान सभा सीटो पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की। राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी बनाने की सभी तैयारियां उल्लेख करते हए उन्होंने अपने आप को हरियाणा का भावी मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करते हुए कहा कि सत्ता मिलते ही हरियाणा में हर घर में एक सरकारी नौकरी और हर हाथ को काम एक माह में अंदर मिलना शुरु हो जाएगा।
किसानो को उनकी उजप का पूरा लाभकारी मूल्य मिलेगा। मनरेगा का पैसा बढाया जाएगा। एक साल में एसवाईएल का पानी हरियाणा के खेतो में होगा मगर उसके लिए आप को मेंरा साथ देना होगा। जब राजकुमार सैनी ने पंडाल में उमडी भीड से सहयोग की अपील की तो एक दम हजारो हाथ हवा में लहराये और समर्थन देने का वायदा किया।
– प्रेम शर्मा


Download Android App
Download iOS App



