घर पहुंचे दुष्यंत बोले-सुनामी एक बूंद से नहीं आती, दीपावली तक लाएंगे नया सवेरा

Summary :

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से हाल में ही निलंबित किए सांसद दुष्यंत चौटाला रविवार शाम सिरसा अपने घर पहुंचे तो उनके समर्थक उमड़ पड़े।

सिरसा : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से हाल में ही निलंबित किए सांसद दुष्यंत चौटाला रविवार शाम सिरसा अपने घर पहुंचे तो उनके समर्थक उमड़ पड़े। इनमें इनेलो के युवा कार्यकर्ता शामिल थे तो पुराने कार्यकर्ता भी। दुष्यंत ने कहा, दीपावली तक नई ख़ुशी व नया सवेरा लेकर आएंगे। मैंने पार्टी द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब दे दिया है।

नोटिस की भाषा इनेलो प्रधान ओमप्रकाश चौटाला के नहीं हैं। दुष्यंत ने अपने अगले कदम का संकेत देते हुए कहा कि सुनामी एक बूंद से नहीं आती। दुष्यंत चौटाला रविवार शाम को सिरसा में अपने घर पहुंचे तो भारी संख्या में उनके समर्थक वहां उमड़ पड़े। समर्थकों ने दुष्यंत का गर्मजोशी से स्वागत किया।

संघर्ष करना उन्होंने अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला और पिता डॉ. अजय सिंह चौटाला से सीखा है। उन्होंने कहा, कार्यकर्ता संयम में रहें। मैंने जब से होश संभाला है तब से पार्टी को मजबूत करने में कार्य किया है। वर्ष 2009 मे महेंद्रगढ़ का प्रभारी रहकर कार्य किया। इसके बाद दिन-रात पार्टी के लिए कार्य करने में लगा हुआ हूं।

दुष्यंत व दिग्विजय ने जिम्मेदारी नहीं निभाई तो हुई कार्रवाई : अभय

Desk Team