गुरुग्राम: हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने गुरुग्राम के राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 में बनाए गए एचटेट परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। शिक्षा मंत्री एचटेट की परीक्षा की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गुरुग्राम के राजकीय कन्या महाविद्यालय सैक्टर-14 में अचानक पहुंच गए और उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों का जायजा लिया। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने 32 महीने में खूब काम किए हैं।
इतना ही नही, पिछली सरकार की अपेक्षा वर्तमान सरकार ने इस परीक्षा को अधिक बेहतर ढंग से सम्पन्न कराया है। उन्होंने कहा कि एचटेट परीक्षा को शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पहले की अपेक्षा कड़े इंतजाम किए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ जिला प्रशासन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– सतबीर, अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



