चंडीगढ़ : फिल्म पद्मावत के खिलाफ खुली बगावत कर सुर्खियों में आए हरियाणा भाजपा के पूर्व नेता सूरजपाल अम्मू ने अब फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को निशाने पर लिया है। विवाद की जड़ प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकन शो क्वांटिको – द ब्लड ऑफ रोमियो का वह एपिसोड है, जिसके एक सीन में हिंदू को बतौर आतंकवादी दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर इस सीरीज की व्यापक निंदा हो रही है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठन महामंत्री सूरजपाल अम्मू ने प्रियंका चोपड़ा और उनके इस शो को कठघरे में खड़ा करते हुए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
अम्मू ने कहा कि भारतीय फिल्मों के जरिये दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा के एक पूर्व सैनिक की बेटी होने पर भी शक है। उनके डीएनए की जांच कराई जानी चाहिए। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा मूल रूप से हरियाणा के अंबाला जिले की रहने वाली है। उनकी बहन परिणीति चोपड़ा हरियाणा सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड अंबेसडर रह चुकी हैं।
क्वांटिको – द ब्लड ऑफ रोमियो के निर्माता ने हालांकि माफी मांगते हुए इस एपीसोड में प्रियंका चोपड़ा का कोई हाथ नहीं होने की सफाई दे दी है, मगर सूरजपाल अम्मू का गुस्सा थम नहीं रहा है। सूरजपाल अम्मू के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने भारत में रहते हुए पैसा कमाया। यहां की फिल्मों से पहचान बनाई।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
(राजेश जैन)


Download Android App
Download iOS App



