होडल : कार्यकर्ताओं को किसी से भी घबराने की आवश्यक्ता नहीं है तथा अगामी विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ इनेलो की सरकार बनने पर सभी पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान प्रदान किया जाऐगा उक्त विचार पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो प्रमुख चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने बंचारी गांव के समीप एक वाटिका में इनेलो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व पूर्व मुख्यमंत्री ने एक साजिश के तहत उनको हरियाणा के नौजवानों को नौकरी प्रदान करने पर जेल भेजने का कार्य किया था।
लेकिन अब उन्हीं साजिश करने बालों के उल्टे दिन आने बाले हैं तथा जल्द ही वह जेल के अंदर होंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरी तरह से वफादार सिपाही की तरह कार्य करेगा उस कार्यकर्ता को हरियाणा में इनेलो की सरकार बनने पर पूरी तरह से मान सम्मान प्रदान किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि किसी भी इनेलो कार्यकर्ता को प्रताडि़त करने पर इनेलो पार्टी उसको सहन नहीं करेगी तथा कार्यकर्ता के लिए पार्टी का प्रत्येक बड़ा नेता कार्यकर्ता के इंसाफ के लिए लड़ेगा।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



