गुरुग्राम में फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 2 लोगों की मौत

Summary :

गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है, अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। सूचना मिलने पर करीब 24 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया कि करीब तीन से चार लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुग्राम में फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हो गया हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है सूचना मिलने पर करीब 24 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं करीब…

गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है, अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। सूचना मिलने पर करीब 24 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया कि करीब तीन से चार लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • गुरुग्राम में फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हो गया
  • हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है
  • सूचना मिलने पर करीब 24 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
  • करीब तीन से चार लोग घायल हुए हैं

दमकल की 24 गाड़ियां तैनात

रमेश कुमार ने कहा, “हमने पास के फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियां मंगवाईं और तब भी विस्फोट हो रहे थे। ऑपरेशन में करीब 24 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। यह फैक्ट्री फायरबॉल बनाती है जो आग बुझाने वाले यंत्र की तरह है। आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। हमें बताया जा रहा है कि हमारे यहां पहुंचने से पहले दो लोगों की मौत हो गई और तीन से चार घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

इलेक्ट्रिल की दुकान में लगी आग

इससे कुछ दिनों पहले हरियाणा में एक इलेक्ट्रिल की दुकान और गोदाम में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया गया। फायरब्रिगेड की चार गाड़ियों को आग बुझाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। करीब सवा तीन घंटे के बाद इस पर पूरी तरह से काबू पाया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News