किसानों के प्रदर्शन के बीच शंभू बॉर्डर पर तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। पुलिसकर्मी की पहचान हरियाणा (Haryana) पुलिस के सब-इंस्पेक्टर हीरालाल के तौर पर पहचान हुई है। सूत्रों ने बताया कि हीरालाल 52 साल के थे और किसानों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उनकी तैनाती शंभू बॉर्डर पर की गई थी। सब-इंस्पेक्टर हीरालाल हरियाणा के हिस्से वाले बॉर्डर में तैनात थे।
- शंभू बॉर्डर पर तैनात सब इंस्पेक्टर का निधन
- सुरक्षाकर्मियों को उकसाने वाला वीडियो पुलिस ने किया शेयर
- आंदोलन होगा और भी ज्यादा तेज- संयुक्त किसान मोर्चा
सुरक्षा कर्मियों को उकसाने का प्रयास कर रहे किसान
आपको बता दें हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को कई किसानों का वीडियो जारी किया जिसमें उन्हें अंबाला के पास शंभू सीमा पर पथराव करते और सुरक्षा कर्मियों को उकसाने का प्रयास करते देखा गया है। पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि किसानों के आंदोलन की आड़ में उपद्रव की इजाजत नहीं दी जा सकती। पुलिस के जरिए शेयर किए गए वीडियो में से एक में चेहरे ढके हुए कई युवा प्रदर्शनकारियों को शंभू सीमा पर सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंकते देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में प्रदर्शनकारी किसानों को सुरक्षाकर्मियों पर फेंकने के लिए पत्थर इकट्ठा करते देखा जा सकता है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने ये कहा
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि वह आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करेगा। एसकेएम ने कहा उनकी पंजाब इकाई 18 फरवरी को जालंधर में एक बैठक करेगी और इसके बाद घटनाक्रम की समीक्षा करने और भविष्य की रणनीति के लिए सुझाव देने के खातिर नयी दिल्ली में एनसीसी और आम सभा की बैठकें होंगी।


Download Android App
Download iOS App





