बहादुरगढ़ : कोहरे के कारण बहादुरगढ़ से गुजर रहे केएमपी कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस-वे पर 15 गाडिय़ां आपस में टकरा गई। गाडियों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाडिय़ों के परखच्चे उड़ गए। मगर संयोग से इस हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन चोट लगने से कई लाोग घायल जरुर हो गए।
घायलों का इलाज बहादुरगढ़ के निजी अस्पतालों में चल रहा है। यह हादसा केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव मांडोठी और डाबोदा के बीच हुआ। उस समय केएमपी पर जबरदस्त कोहरे के कारण विजिबलिटी कम होने से 5 गाडिय़ां आपस में टकराई है जिनकी तस्वीरें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह टक्कर कितनी भयानक रही होगी। इस हादसे के बाद पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए जा रहे है।
दरअसल हादसे के कई घंटे बीत जाने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी शशांक कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत बचाव कार्य शुरू करवाया गया एएसपी शशांक कुमार पहुंचते ही कई अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए जिसके बाद राहत व बचाव कार्य तेज गति से चला।
क्षतिग्रस्त गाडिय़ों को क्रेन की मदद से सड़क से हटा कर एक तरफ किया गया और गाडिय़ों के मलबे को सड़क से हटाया गयाए ताकि कोई और वाहन इन की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार ना हो जाए। बता दें कि कोहरे के कारण ही करीब 2 सप्ताह पहले झज्जर में हुए एक हादसे में 8 लोगों की जान चली गई थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन की ओर से इन हादसों को रोकने के लिए एतियातन कोई कदम नहीं उठाए गए। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटना के कई घंटे बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



