गुरुग्राम: सेक्टर-9 से लड़की के अपहरण और मारपीट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को मारपीट करने की धाराओं के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ। बसई स्थित झुग्गी में रहने वाली एक महिला ने मारपीट का मामला दर्ज कराया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तफ्तीश की और अपहरण के मामले का खुलासा हुआ। खुलासा में यह स्पष्ट हुआ कि जो परिवार अपनी बेटी को ढूंढने यहां आया था उन्हीं पर मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच के बाद ज्ञात हुआ है कि अमरोहा उतरप्रदेश से एक नाबालिग लड़की 15 दिन पहले गायब हो गई थी। लड़की के परिवार वालों को शक था कि उनकी बेटी गुरुग्राम स्थित उनके रिश्तेदारों के यहां है। वे अपनी बेटी को ढूंढते हुए गुरुग्राम पहुचे तो उनको रिश्तेदारों को यहां लड़की नहीं मिली। लड़की को लेकर रिश्तेदारों और परिवार वालों में बहस बढ़ गई आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद बेटी नहीं मिलने पर वह परिवार वापस लौट रहा था। बॉबी कटारिया नामक युवक ने वीडियो वायरल करके रास्ते में पुलिस जिप्सी पर तैनात एसपीओ को सूचना दे दी। एसपीओ ने यूपी नम्बर की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया और मामले को किडनेपिंग का बता सोशल साईट पर वीडियो वायरल कर दिया।
पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश कि तो युवती ने बताया कि उसका अपहरण ही नही हुआ है जिसके बाद पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया है कि वीडियो वायरल करने वाले युवक बोबी कटारिया को अब पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और यदि जांच में उसकी भूमिका सही नही मिली तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



