सरपंच एसोसिएशन बोली गांव में दिल खोलकर ग्रांट दी है और करवाए विकास कार्य

Summary :

गांव के सरपंच विकास कार्यों के लिए दी जाने वाली ग्रांट के लिए जब भी अश्विनी कुमार के पास गए तो उन्होंने गांव की समस्याओं को हमेशा गंभीरता से लिया।

चेयरमैन तथा अध्यक्ष ने कहा कि गांव के सरपंच विकास कार्यों के लिए दी जाने वाली ग्रांट के लिए जब भी सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के पास गए तो उन्होंने गांव की समस्याओं को हमेशा गंभीरता से लिया। उन्होंने सरपंचों की मांगों को प्राथमिकता दी। गांव सगा में ही सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने 60 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य करवाए हैं।

कोई भी गांव ऐसा नहीं है, जहां सांसद ने दिल खोलकर पैसा न दिया हो। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से मिले पैसे से विकास कार्य पूरे हुए हैं और गांवों का जीवन स्तर सुधरा है। सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने हमेशा ग्रामीणों की समस्याओं को समझा है। सबसे अहम बात यह है कि सांसद से मिले पैसे को अधिकारियों ने भी ईमानदारी से लगाया है।

सरपंच एसोसिएशन ने कहा कि सरपंच एसोसिएशन भाजपा को समर्थन करती है। हाईकमान भाजपा टिकटार्थी की दिल खोलकर मदद करेगी और उसे जिताकर ही लोकसभा में भेजेगी। क्योंकि सांसद अश्विनी चोपड़ा ने राजनीति को सेवा का माध्मम बनाया है। दूूसरे राजनीतिज्ञों की तरह न तो उन्होंने बदले की भावना से काम किया और न ही विकास कार्यों भेदभाव बरता।

Desk Team