Gurugram में डबल मर्डर, प्रिंसिपल पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस-फोरेंसिक टीम

Summary :

Gurugram Double Murder: गुरुवार तड़के सुबह एक हत्याकांड के मामले ने सनसनी मचा दी है। आरोप है कि 50 वर्षीय अनिल ने अपनी पत्नी और बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। यह घटना आधी रात की बताई जा रही है। आरोपी अनिल ने लगातार 2-3 गोलियां चलाईं। जब आसपास के लोग उसके घर पहुंचे, तो पत्नी आशा और बेटा प्रशांत खून से लथपथ पड़ा था। Ashok Vihar Murder: क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, आरोपी अनिल सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल थीं, जबकि 25 वर्षीय बेटा…

Gurugram Double Murder: गुरुवार तड़के सुबह एक हत्याकांड के मामले ने सनसनी मचा दी है। आरोप है कि 50 वर्षीय अनिल ने अपनी पत्नी और बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। यह घटना आधी रात की बताई जा रही है। आरोपी अनिल ने लगातार 2-3 गोलियां चलाईं। जब आसपास के लोग उसके घर पहुंचे, तो पत्नी आशा और बेटा प्रशांत खून से लथपथ पड़ा था।

Ashok Vihar Murder: क्या है पूरा मामला?

Gurugram Double Murder
Ashok Vihar Murder (Image- Social Media)

जानकारी के अनुसार, आरोपी अनिल सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल थीं, जबकि 25 वर्षीय बेटा प्रशांत परिवार के साथ रहता था। गोली लगने से पत्नी और बेटे की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात सिक्योरिटी ऑफिसर अनिल के घर से अचानक गोली चलने की आवाज आई।

Wife Son Shot Dead: घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य

लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पूरे घटनास्थल का निरीक्षण कर सील कर दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है।

Gurugram Crime: आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

इस ममले में शुरुआती तौर पर पारिवारिक विवाद सहित अन्य कारणों को दायरे में रखकर जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।