Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Gurugram पुलिस ने अवैध शराब के साथ 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Summary :

Gurugram: अवैध शराब बेचने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बता दें इन सभी आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब सहित 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अवैध शराब के साथ 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार  Gurugram पुलिस ने आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार  दो आरोपियों पर पहले भी हैं कई मामले दर्ज सूत्रों के मुताबिक, पहले आरोपी को क्राइम ब्रांच 39 ने गिरफ्तार…

Gurugram: अवैध शराब बेचने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बता दें इन सभी आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब सहित 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

  • अवैध शराब के साथ 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  •  Gurugram पुलिस ने आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
  •  दो आरोपियों पर पहले भी हैं कई मामले दर्ज

सूत्रों के मुताबिक, पहले आरोपी को क्राइम ब्रांच 39 ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को डीएलएफ फेज एक से चार पेटी अंग्रेजी शराब और 74 पव्वे देशी शराब बरामद किए है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मिथुन सरकार गांव दरेरमाथ, आनंदपुर (पश्चिम-बंगाल) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे आरोपी को क्राइम ब्रांच 31 की टीम ने उद्योग विहार थाना एरिया से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पांच पेटी बीयर और एक स्कूटी बरामद की है. पकड़े गए आरोपी की पहचान निरंजन कुमार निवासी गांव भतरंधा, जिला मधेपुरा (बिहार) के रूप में हुई है।
दो आरोपियों पर पहले भी हैं कई मामले दर्ज
पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सतीश कुमार पर एक्साइज एक्ट के तहत 02 मामले थाना डीएलएफ फेज-3 गुरुग्राम में दर्ज हैं और आरोपी मिथुन पर एक्साइज एक्ट के तहत एक मामला थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम में दर्ज है। प्रवक्ता सुभाष बॉक्स ने बताया की गुरुग्राम पुलिस की क्राइम टीम द्वारा पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद किए जाने के मामले में अलग-अलग थानों में उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है पकड़े गए आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner