पानीपत : हरियाणा में पानीपत जिले के चमराड़ा गांव के निकट आज शाम कार सवार बदमाशों ने लोक गायिका एवं नर्तकी हर्षिता दहिया की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार सोनीपत के गांव नाहरा-नाहरी गांव निवासी हरियाणवी गायिका एवं नृत्यांगना हर्षिता चौधरी (23) कुछ दिनों से दिल्ली के नरेला में मौसी के घर रहती थी। वह मंगलवार को चमराड़ा गांव में -किसान मिशन कार्यक्रम- में अपनी प्रस्तुति देने आयी थी।
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद शाम करीब चार बजे वह अपनी कार में चालक और दो अन्य सहयोगियों के साथ वापस जा रही थी। उनकी कार जैसे ही चमराड़ा गांव से काकोदा गांव की ओर मुड़ी तो पीछे से कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने हर्षिता के चालक, उसके सहयोगी संजीव और निशा को नीचे उतार दिया और उन पर अंधाधुंध गोली चला दीं जिससे हर्षिता की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



