चंडीगढ़ : हरियाणा भाजपा के पदाधिकारी प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे केरल वासियों की ओर मदद का हाथ बढाएंगे। मंगलवार से पूरे प्रदेष में भाजपा पदाधिकारी लगातार तीन दिन तक विषेष अभियान चलाकर बाढ पीडितों के लिए राहत सामग्री एकत्रित करेंगे। इसके लिए जिला से लेकर मंडल स्तर तक धनराषि एवं सामग्री एकत्रित की जाएगी। जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेषाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि केरल में बीते दिनों इस शताब्दी की सबसे भयंकर प्राकृतिक आपदा बाढ के रूप में आई है, जिसने लगभग पूरे केरल में तबाही मचाई है।
इसमें 400 से अधिक लोगों की जान गई है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। केरल की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए बीते 12 अगस्त को गृहमंत्री राजनाथ सिंह केरल दौरे में 100 करोड रूपए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे में 500 करोड रूपए की मदद दे चुके हैं। केरल के पीडित नागरिकों के साथ खडे रहने के अपने कर्तव्य में भाजपा हरियाणा के पदाधिकारी भी बढचढ कर हिस्सा लेंगे। भाजपा प्रदेषाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेष में 28 अगस्त से 30 अगस्त तक विषेष अभियान चलाते हुए केरल पीडितों की मदद के लिए धनराषि एवं सामग्री एकत्रित की जाएगी। जिसे भाजपा द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित किए गए षिविरों के माध्यम से पीडितों को मदद की जाएगी।
केरल में चल रहे बचाव कार्य के नायक सशस्त्र बलों के जवान : PM मोदी
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कपडे, विद्यार्थियों के लिए स्कूल किट एवं स्टेषनरी, खाद्य सामग्री, दवाईयां एवं अन्य आवष्यक सामग्री एकत्रित की जाएगी। उन्होंने पदा धिकारियों से आह्वान किया कि केरल में प्राकृतिक आपदा का षिकार हुए भाई-बहनों की मदद के लिए पूरी क्षमता से काम करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 10 करोड रूपए तथा सभी मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं बोर्ड-निगम चेयरमैन द्वारा अपना एक माह का वेतन केरल बाढ पीडितों की मदद के लिए दिया गया है।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



