हरियाणा में घने कोहरे के कारण दो बसों की टक्कर, कई यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Summary :

Haryana Bus Accident:ठंड शुरू होते ही कोहरे का कहर भी बढ़ जाता है, जिसके चलते विजिबिलिटी कम होने से आए दिन दर्दनाक हादसे होते हैं। हरियाणा के रेवाड़ी में धुंध के कारण ऐसा ही भयानक हादसा हुआ, जिसमें दो बसों के आपस में टकराने के बाद कई वाहन एक-दूसरे में भिड़ गए। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फिलहाल दुर्घटना स्थल पर मौके पर पुलिस पहुंची है। Haryana Bus Accident: हादसे में कई यात्री घायल दरअसल, यह हादसा तड़के सुबह झज्जर में रेवाड़ी…

Haryana Bus Accident

Haryana Bus Accident:ठंड शुरू होते ही कोहरे का कहर भी बढ़ जाता है, जिसके चलते विजिबिलिटी कम होने से आए दिन दर्दनाक हादसे होते हैं। हरियाणा के रेवाड़ी में धुंध के कारण ऐसा ही भयानक हादसा हुआ, जिसमें दो बसों के आपस में टकराने के बाद कई वाहन एक-दूसरे में भिड़ गए। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फिलहाल दुर्घटना स्थल पर मौके पर पुलिस पहुंची है।

Haryana Bus Accident: हादसे में कई यात्री घायल

Haryana Bus Accident
Haryana Bus Accident (Image- Social Media)

दरअसल, यह हादसा तड़के सुबह झज्जर में रेवाड़ी रोड पर कुलाना चौक के पास हुआ है। जहां धुंध के कारण एक निजी सवारी बस पिछले चल रही कंपनी की बस से टकरा गई। इसके बाद कई वाहन आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस में बैठे अधिकतर यात्री नींद में थे, जैसे ही अचानक टक्कर हुई तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री घायल भी हुए हैं। पुलिस के टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Haryana News Today: धुंध की वजह से हुआ हादसा

Haryana Bus Accident
Haryana Bus Accident (Image- Social Media)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि यह हादसा अधिक धुंध की वजह से ड्राइवरों को सामने चल रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाया, जिससे यह श्रृंखलाबद्ध टक्कर हुई। वहीं हादसा होते ही झज्जर-रेवाड़ी नेशनल हाईवे पर जाम की स्थित भी बन गई, लेकिन पुलिस ने ट्रैफिक को हटा दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘हरियाणा में BJP सरकार नौकरियों में धांधली कर रही है…’, AAP नेता अनुराग ढांडा ने लगाए गंभीर आरोप

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।