Amaal Mallik Bekhayali Controversy: नाम बदनाम…‘बेख्याली’ गाने की कंट्रोवर्सी पर Amaal ने सचेत-परंपरा को दिया करार जवाब

Summary :

Amaal Mallik Bekhayali Controversy: म्यूजिक डायरेक्टर और पॉपुलर सिंगर अमाल मलिक एक बार फिर विवादों के चलते चर्चा में आ गए हैं। ‘बिग बॉस 19’ के फाइनलिस्ट बनने के बाद जहां अमाल को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी, वहीं अब उन पर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर कपल सचेत-परंपरा टंडन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें, मामला सुपरहिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ के चर्चित गाने ‘बेख्याली’ से जुड़ा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर दोनों आर्टिस्ट्स के बीच बहस देखने को मिल रही है। Sachet and Parampara: सचेत-परंपरा का आरोप हाल ही में सचेत-परंपरा टंडन ने…

Amaal Mallik Bekhayali Controversy: म्यूजिक डायरेक्टर और पॉपुलर सिंगर अमाल मलिक एक बार फिर विवादों के चलते चर्चा में आ गए हैं। ‘बिग बॉस 19’ के फाइनलिस्ट बनने के बाद जहां अमाल को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी, वहीं अब उन पर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर कपल सचेत-परंपरा टंडन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें, मामला सुपरहिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ के चर्चित गाने ‘बेख्याली’ से जुड़ा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर दोनों आर्टिस्ट्स के बीच बहस देखने को मिल रही है।

Sachet and Parampara: सचेत-परंपरा का आरोप

Sachet and Parampara
Sachet and Parampara (Credit: Social Media)

हाल ही में सचेत-परंपरा टंडन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अमाल मलिक पर गाने के मालिकाना हक को लेकर बयान देने का आरोप लगाया। सिंगर कपल का दावा है कि अमाल मलिक ने कई मौकों पर यह कहा कि ‘बेख्याली’ गाना उनका था और इसे सचेत-परंपरा ने कॉपी किया है। हालांकि, सचेत-परंपरा का कहना है कि यह दावा पूरी तरह गलत है।

Sachet and Parampara
Sachet and Parampara (Credit: Social Media)

वीडियो में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ‘बेख्याली’ गाना पूरी तरह से उन्हीं का है और इसे उन्होंने फिल्म ‘कबीर सिंह’ की पूरी टीम के साथ मिलकर तैयार किया था। सचेत-परंपरा के मुताबिक, उनके पास इससे जुड़े सभी जरूरी सबूत और चैट्स मौजूद हैं, जो यह साबित करते हैं कि गाने की कंपोजिशन और क्रिएशन उनकी ही थी। उन्होंने यह भी बताया कि गाने के रिलीज के बाद अमाल मलिक ने खुद उन्हें बधाई दी थी।

Amaal Mallik Bekhayali Controversy: अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी

Amaal Mallik Bekhayali Controversy
Amaal Mallik Bekhayali Controversy (Credit: Social Media)

इन आरोपों के सामने आने के बाद अमाल मलिक ने अब इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में ‘बेख्याली’ गाने से जुड़े मुद्दे पर खुलकर बात की। अमाल ने कहा कि वह किसी भी हाल में सच बोलना पसंद करते हैं, चाहे इसके लिए उन्हें कितना ही नुकसान क्यों न उठाना पड़े।

अमाल मलिक ने इंटरव्यू में कहा, “मैं गोली खा लूं, लेकिन झूठ नहीं बोलूंगा। अगर कोई मेरे बारे में यह कह रहा है कि मैंने दूसरे गानों के रीमिक्स बनाए हैं, तो हां, मैंने बनाए हैं। लेकिन यह भी देखना चाहिए कि मैंने उन्हें किस तरह बनाया है।” उन्होंने साफ किया कि उन्होंने कभी भी किसी के गाने को अपना बताने या किसी का क्रेडिट चुराने की कोशिश नहीं की है।

Amaal Mallik Statement: रीमिक्स को लेकर दी सफाई

Amaal Mallik Statement
Amaal Mallik Statement (Credit: Social Media)

अमाल ने आगे कहा कि जिन भी गानों का उन्होंने रीमिक्स किया है, उन गानों के ओरिजिनल क्रिएटर्स ने कभी यह शिकायत नहीं की कि उनके काम के साथ छेड़छाड़ की गई है या उसे नुकसान पहुंचाया गया है। उनके मुताबिक, उन्होंने हमेशा ओरिजिनल आर्टिस्ट्स की रेस्पेक्ट की है और उनके नाम को सही तरीके से क्रेडिट दिया है।

अमाल मलिक ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि इंडस्ट्री में कुछ लोग दूसरों के गानों पर अपना नाम जोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं, वे सामने आकर बात करने से कतराते हैं और सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाते हैं।

कोर्ट जाने की दी धमकी

अमाल मलिक ने अपने बयान में यह भी कहा कि अगर किसी को लगता है कि उन्होंने उनका म्यूजिक कॉपी किया है या गलत तरीके से इस्तेमाल किया है, तो उन्हें सीधे कोर्ट जाना चाहिए। अमाल ने कहा कि इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर आरोप लगाने से बेहतर है कि कानूनी रास्ता अपनाया जाए और डिफेमेशन केस किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी के पास पुख्ता सबूत हैं, तो उन्हें अदालत में पेश करना चाहिए, क्योंकि सच्चाई वहीं सामने आएगी।

क्या होगा अंतिम फैसला

Amaal Mallik Bekhayali Controversy
Amaal Mallik Bekhayali Controversy (Credit: Social Media)

फिलहाल, यह विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और म्यूजिक इंडस्ट्री में भी इस पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ सचेत-परंपरा अपने दावों पर अड़े हुए हैं, वहीं दूसरी ओर अमाल मलिक ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को बेगुनाह बताया है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला यहीं थमता है या फिर कानूनी मोड़ लेता है।

ये भी पढ़े: Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Colletion Day 1: क्या Kapil Sharma की Comedy का चल पाया जादू?

Yashika Jandwani