हरियाणा: करनाल में बढ़े कोरोना केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बढ़ाई गई टेस्टिंग

Summary :

हरियाणा में कोरोना के 15 मामले सामने आए हैं

हरियाणा में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है और टेस्टिंग की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और मास्क का उपयोग करने की अपील की गई है। डिप्‍टी सिविल सर्जन ने कहा कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की जरूरत है।

हरियाणा के करनाल में कोरोना के मामलों में तेजी आ रही है। यहां अब तक कोरोना के 15 मामले सामने आए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है और टेस्टिंग की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और मास्क का उपयोग करने की अपील की गई है। करनाल के स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सिविल सर्जन अनु शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा अब तक कोरोना के 15 मामले समाने आ चुके हैं, जिनमें से 4 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में इस समय 11 एक्टिव मामले है जोकि होम आइसोलेटेड हैं। इन लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री रही है। यह लोग या तो भीड़भाड़ वाली जगहों से आए हैं या इनकी पब्लिक डीलिंग ज्यादा है।

वहीं, डिप्‍टी सिविल सर्जन ने कहा कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की जरूरत है। अगर किसी भी व्यक्ति को कहीं जरूरी काम से जाना पड़ रहा है तो वो मास्क का प्रयोग जरूर करें, उन्होंने कहा हमने टेस्टिंग को बढ़ाया है। सिविल अस्पताल, कल्पना चावला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। फिलहाल किसी भी व्यक्ति को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। सिविल अस्पताल और कल्पना चावला अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन की पर्याप्‍त सुविधा उपलब्ध है।

करनाल में बढ़े कोरोना केस

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन मिलकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने, नियमित रूप से हाथ धोने और मास्क पहनने जैसे एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी जा रही है। यह कार्रवाई कोरोना के प्रसार को रोकने और जिले में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उठाई गई। इसके अलावा, शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जागरूकता अभियान फिर से शुरू किए गए हैं। वहीं, संपर्क ट्रेसिंग, सैनिटाइजेशन अभियान और सार्वजनिक संचार के लिए नगर निकायों के साथ समन्वय को मजबूत किया गया है।

हरियाणा में किसान की हत्या पर राकेश टिकैत का आक्रोश, सरकार से न्याय की मांग

बता दें कि कोरोना के नए वेरिएंट का एक बार फिर तेजी से प्रसार हो रहा है। भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में कोरोना के इस नए वेरिएंट ने लोगों को बीमार बनाया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह कहा जा रहा है कि इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.