Haryana Cyber News: हरियाणा पुलिस ने डिजिटल दुनिया में बढ़ते अपराधों और नफरत फैलाने वाली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एक बड़े अभियान का शंखनाद किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत साइबर हरियाणा की टीम ने सोशल मीडिया पर राष्ट्र-विरोधी और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले 1,018 लिंक की पहचान की है, जिनमें से 583 को ब्लॉक या डिलीट करवा दिया गया है। शेष 435 लिंक पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
Haryana Cyber News: IT एक्ट की धारा 79(3)(b) के तहत नोटिस

हरियाणा के डीजीपी श्री अजय सिंघल ने बताया कि पुलिस की साइबर टीम चौबीसों घंटे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी कर रही है। जैसे ही किसी उकसाने वाली भाषा, गलत जानकारी या शांति भंग करने वाले कंटेंट का पता चलता है, आईटी एक्ट की धारा 79(3)(b) के तहत संबंधित कंपनी को तुरंत नोटिस जारी कर सामग्री हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
Fake Investment Apps: फर्जी निवेश ऐप्स पर पुलिस की टेढ़ी नजर

हाल के दिनों में ट्रेडिंग के नाम पर हो रही ठगी को देखते हुए पुलिस ने 12 जनवरी 2026 से एक और विशेष अभियान शुरू किया है। इस दौरान 28 संदिग्ध ट्रेडिंग ऐप्स को चिन्हित किया गया, जिनमें से 14 ऐप्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटवा दिया गया है। डीजीपी ने कहा कि साइबर अपराधी कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों की जमा-पूंजी लूट रहे हैं, जिस पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है।
Haryana News Today
एडीजीपी साइबर सिबाश कबिराज ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को एक सुरक्षित और भरोसेमंद डिजिटल वातावरण देना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संवेदनशील सामग्री को बिना सोचे-समझे साझा न करें। सोशल मीडिया एक शक्तिशाली मंच है, इसका उपयोग जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए।
सावधान रहें और रिपोर्ट करें
डीजीपी अजय सिंघल ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान ऐप में निवेश करने से पहले उसकी जांच करें। यदि आप किसी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
ALSO READ: बुढ़ापा पेंशन नियमों में बदलाव बुजुर्गों के साथ क्रूरता! AAP ने हरियाणा की BJP सरकार पर बोला हमला






















